देहरादून/हरिद्वार/टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल के आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। शासन व प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी गंभीरता से कार्यवाही कर रहे हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर 24 सितंबर 2025 को विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने अपनी जांच प्रक्रिया को तीव्र कर दिया है। इसी क्रम में SIT द्वारा जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जन संवाद बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
जन संवाद बैठक का कार्यक्रम इस प्रकार है:
-
27 सितंबर 2025 को हरिद्वार जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
-
29 सितंबर 2025 को टिहरी गढ़वाल जिले के कलेक्टर सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
इन बैठकों में इच्छुक प्रतियोगी अभ्यर्थी, उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थानों से जुड़े व्यक्ति एवं जनसरोकार रखने वाले नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं।

