Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedकोरोना पॉजिटिव दुल्हन को ब्याहने पीपीई किट में पहुंची बारात

कोरोना पॉजिटिव दुल्हन को ब्याहने पीपीई किट में पहुंची बारात

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ब्लॉक अंतर्गत नाथुनगर में शादी से एक शाम ठीक पहले दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव निकलने से विवाह की तैयारियों में जुटे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना जब नैनीताल निवासी दूल्हे के परिजनों को मिली तो वहां से कोविड प्रोटोकॉल के तहत दूल्हे समेत पीपीई किट में आई बारात की मौजूदगी सात फेरे समेत सभी रस्में पूरी हुईं। मगर आइसोलेट किए जाने के चलते दूल्हे समेत बारात बिना दुल्हन विदा करनी पड़ी। कोटाबाग में ग्रामसभा नाथुनगर के रुड़की में एक व्यक्ति ने मंगलवार को होने वाली अपनी भतीजी की शादी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थीं।

पूरे रिश्तेदारों और आसपास के परिचितों को निमंत्रण बांटे जा चुके थे। मगर शादी से पहले एहतियातन दुल्हन समेत पूरे परिवार की कोरोना जांच करवाई गई। सोमवार शाम आई रिपोर्ट में दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सूचना दूल्हा पक्ष को दी गई। इसके बाद वहां से आए कुल पांच बारातियों को पीपीई किट पहनाई गई। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद बारात बिना दुल्हन दूल्हें समेत नैनीताल लौट गई। ब्लॉक में ऐसी पहली शादी की चर्चा मंगलवार को हर जुबान पर रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments