Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedदेव संस्कृति विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आज, 2017 से 2022 तक...

देव संस्कृति विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आज, 2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को मिलेगी डिग्री

हरिद्वार : देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में कुल 2667 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कुलाधिपति डॉक्‍टर प्रणव पंड्या के अलावा कई अति विशिष्ट जन मौजूद रहेंगे।

2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को प्रदान की जाएगी उपाधि
समारोह में 2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को उपाधि प्रदान की जानी है। इनमें छह विश्वविद्यालय टॉपर, 72 पीएचडी और 2589 पीजी,यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट विद्यार्थी शामिल हैं। 2589 पीजी, यूजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट विद्यार्थियों में से 1475 छात्राएं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments