Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedदेहरादून के रायपुर क्षेत्र में 30 लाख की नकदी पकड़ी, जांच कर...

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में 30 लाख की नकदी पकड़ी, जांच कर रही पुलिस

देहरादून: देहरादून के रायपुर सीट क्षेत्र में 30 लाख की नकदी पकड़ी गई है। फ्लाइंग स्क्वायड ने नेहरू कालोनी के फव्वारा चौक के पास एक वाहन से 30 लाख की नकदी पकड़ी। टीम के मुखिया मृत्युंजय शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रकम को थाना नेहरू कालोनी में जमा कराया गया है।

दुकान से उड़ाया हजारों का माल

मसूरी : टिहरी बाईपास स्थित एक दुकान से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। दुकान मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मसूरी में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात टिहरी बाईपास स्थित प्रवीन पंवार की परचून की दुकान से चोरों ने सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments