Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपटाखों के धुएं ने बिगाड़ी देहरादून आबोहवा, पिछले साल से ज्यादा खराब हुई...

पटाखों के धुएं ने बिगाड़ी देहरादून आबोहवा, पिछले साल से ज्यादा खराब हुई स्थिति

दीपावली पर हुई आतिशबाजी के चलते राजधानी दून की आबोहवा जहरीली हो गई। इस साल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पिछले साल के मुकाबले 35 अंक ऊपर चढ़ गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नौ नवंबर से लेकर दीपावली के दिन यानी 14 दिसंबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स में 151 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नौ नवंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 166 था, वहीं 14 नवंबर को यह 317 पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले साल 22 अक्तूबर को एक्यूआई 191 था। जबकि 27 नवंबर को दीपावली के दिन यह 272 तक पहुंचा था। ऐसे में पिछले साल छह दिनों में एक्यूआई में 81 अंक की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि इस साल इसी अवधि में 151 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दून में पार्टिकुलेट मैटर-10 यानी पीएम 10 की मात्रा में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले साल दीपावली पर पीएम 10 की मात्रा 275.55 मिलीग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी।

वहीं इस साल यह आंकड़ा 315.68 रहा। यानी इसमें 12.71 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई। पीएम 2.5 की मात्रा में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले साल दीपावली के दिन पीएम 2.5 का आंकड़ा 128 मिलीग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। इस साल यह आंकड़ा 9.6 फ़ीसदी बढ़कर 141 पर पहुंच गया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments