कांग्रेस में दावेदारों के चेहरे घोषित करने का सिलसिला अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उम्मीदवारों के चयन के तुरंत बाद बगावत और असंतोष के सुर न निकलें, इसलिए तीन सह प्रभारियों को खास जिम्मा मिला है। 70 सीटों वाले उत्तराखंड को तीन जोन में बांट इन्हें दावेदारों, स्थानीय संगठन, फ्रंटल संगठन और गैर राजनैतिक मगर क्षेत्र में पकड़ रखने वाले लोगों से राय-मशविरा करने को कहा गया है। ताकि उस नाम का चयन हो सके। जिस पर विवाद की संभावना हो। या फिर होने पर बहुत ज्यादा असर न पड़े। अब देखना यह है कि पार्टी की रणनीति कितनी कामयाब होगी।
प्रत्याशी घोषित करने के बाद होने वाली बगावत व असंतोष शांत करने की कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति
RELATED ARTICLES

