Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedभाजपा ने काट दिया विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट,जाने वजह

भाजपा ने काट दिया विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट,जाने वजह

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने कुमाऊं के दो सिटिंग विधायकों लालकुआं से नवीन दुम्का और रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने रुद्रपुर से जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधायक राजकुमार ठुकराल संभवत: यह पहले ही भांप गए थे कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है।

बीते दिनों विधायक ठुकराल के कई विवादित आडियो वायरल हुए थे और मामला हाईकमान तक पहुंच गया था। तब ठुकराल ने प्रेसकांफ्रेंस बुलाकर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी छवि को दूषित करने के लिए आडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि पार्टी हाई कमान के सामने मैंने अपना पक्ष रख दिया है। जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। वहीं इस प्रकरण को लेकर विधायक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी थी। लेकिन उनका कोई भी पैंतरा काम न आया।

रुद्रपुर से लगातार दो बार भाजपा से विधायक चुने गए राजकुमार ठुकराल अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। संगठन विरोधी गतिविधियों के उनके कई आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो चुके हैं। जिनमें वह हाई कमान से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और विधायकों तक पर सवाल उठा चुके हैं। अभी बीते द‍िनों उनके दो आडियो वायरल हुए, जिनमें एक में वह हिंदू संगठनों पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरे में अपनी सरकार के मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments