Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedभारी बारिश के चलते फूलों की घाटी की यात्रा पर रोक, प्रशासन...

भारी बारिश के चलते फूलों की घाटी की यात्रा पर रोक, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

चमोली (उत्तराखंड), 6 अगस्त 2025: लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फूलों की घाटी की यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। मौसम विभाग द्वारा 6 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।

चमोली प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि:

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनज़र फूलों की घाटी को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इस आदेश का पूरी तरह पालन करें। यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन या चमोली पुलिस से संपर्क कर जानकारी अवश्य लें।

चमोली पुलिस ने भी पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि, “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है।” प्रशासन की ओर से कहा गया है कि हालात सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments