Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedराम तपस्थली आश्रम पहुंचे उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज, विपक्ष के I.N.D.I.A....

राम तपस्थली आश्रम पहुंचे उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज, विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल

ऋषिकेश। उन्नाव लोकसभा से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A.) सिर्फ अपने हित का गठबंधन है। विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, उससे विपक्ष का असली चेहरा देखा जा सकता है।

शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार पर कोई आक्षेप विपक्ष नही लगा पा रहा है। यही कारण है कि अब विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है।

साक्षी महाराज ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल
उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी सवाल उठाया। कहा कि ये सब जमानत वाले लोग हैं, जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं। मगर इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथ लिया। कहा कि सनातन को मिटाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ।

पीएम के नेतृत्व में विश्व में बढ़ा भारत का सम्मान : साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान आज पूरे विश्व में बढ़ा है। अब मोदी के नेतृत्व में ही भारत अखंड भारत के सपना पूरा होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments