Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड-कल जैमर के साये में होगी परीक्षा

उत्तराखंड-कल जैमर के साये में होगी परीक्षा

देहरादून उत्तराखंड सेवा चयन आयोग की ओर से 10 जनवरी को प्रवर्तन सिपाही, आबकारी सिपाही और ऊर्जा निगमों में जेई के पदों पर भर्ती की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑफलाइन हैं लेकिन सभी परीक्षा केंद्रों पर इस बार जैमर भी लगे होंगे। परीक्षा के दौरान उस परीक्षा केंद्र पर मोबाइल सेवाएं बाधित रहेंगी, ताकि कोई नकल का प्रयास न कर सके। दरअसल, पूर्व में जेई भर्ती परीक्षा में मोबाइल फोन के माध्यम से नकल का मामला सामने आया था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। अब यह परीक्षा दोबारा कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments