Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड में इस दिन पहुँच सकता है मानसून

उत्तराखंड में इस दिन पहुँच सकता है मानसून

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में इन दिनों भारी बरसात की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है लेकिन मानसून अभी राज्य में नहीं पहुंचा है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार 1 सप्ताह पहले मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। अमूमन हर साल 20 से 24 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में प्रवेश करता है।मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार 15 से 20 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। जबकि पहले पूर्वानुमान 22 से 27 जून के बीच में लगाया गया था लेकिन केरल से चला मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। जो उत्तराखंड पहुंच जाएगा।उधर लगातार बदलते मौसम के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज हरिद्वार, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर टिहरी में भारी बारिश की संभावना है जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments