Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedउधम सिंह नगर में सोशल मीडिया पर एक किसान विरोधी पोस्ट ने...

उधम सिंह नगर में सोशल मीडिया पर एक किसान विरोधी पोस्ट ने लिया खूनी संघर्ष का रूप। दो गुटो में जम कर चली तलवारें। इस खूनी संघर्ष में 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपनी जांच की शुरू। 

उधम सिंह नगर में सोशल मीडिया पर एक किसान विरोधी पोस्ट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।दो गुटों में सोशल मीडिया पर हुई बहस खूनी संघर्ष  में बदल गयी। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं एक युवक का उपचार हल्द्वानी के अस्पताल में चल रहा है जहां वह आईसीयू में भर्ती है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 4 नामजद समेत आधा दर्जन अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दे कि ग्राम पिपलिया निवासी चेतन शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर किया था। पोस्ट शेयर करने के बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अभद्र भाषा का प्रयोग सोशल मीडिया पर किया जाने लगा। जिससे आक्रोशित बढ़पुरा और हाथी कुंडा के दो दर्जन सेेेे अधिक लोग गांव पिपलिया पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिसमें दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युुवक सौजन्य का उपचार हल्द्वानी में किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दबंग युवक मौके से फरार हो गए। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है जिसके चलते पुलिस ने एक पक्ष की ओर से चार नामजद और आधा दर्जन अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

: दीपशिखा अग्रवाल …………….. सीओ बाजपुर

सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर यह विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने हरप्रीत सिंह, रवि, शीतल ओर मन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

: नेत्रप्रकाश शर्मा ………………. पीड़ित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments