Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedएम्‍स ऋषिकेश : एक और मरीज कोरोना संक्रमित मिला, न्‍यूरो वार्ड में...

एम्‍स ऋषिकेश : एक और मरीज कोरोना संक्रमित मिला, न्‍यूरो वार्ड में भर्ती महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, एम्स प्रशासन सक्ते में

  • एम्‍स के न्‍यूरो वार्ड में भर्ती 56 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • दो रोज पहले यहां यूरोलॉजी विभाग के नर्सिग आफीसर में कोरोना वायरस पाया गया था।
  • इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमण के 52 मामले सामने आ चुके हैं।
  • संपर्क में आए छह चिकित्सकों सहित 22 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) ऋषिकेश में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। मंगलवार को (आज) एम्‍स के न्‍यूरो वार्ड में भर्ती 56 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। दो रोज पहले यहां यूरोलॉजी विभाग के नर्सिग आफीसर में कोरोना वायरस पाया गया था। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमण के 52 मामले सामने आ चुके हैं।

पॉजिटिव आई महिला की केश हिस्ट्री चौंकाने वाली !

एम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती जिस महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे दो मार्च को ब्रेन अटैक हुआ था। इस पर उसे बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती किया गया। यहां से 8 मार्च को महिला को विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया। महिला 19 अप्रैल तक इस अस्‍पताल में भर्ती रही। जिसके बाद महिला को श्री राम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली रेफर किया गया।

बरेली में वह 19 से 21 अप्रैल तक भर्ती रही। 22 अप्रैल सुबह करीब 3 बजे महिला को एम्स ऋषिकेश लाया गया। यहां इमरजेंसी के रेड एरिया में सुबह 11 बजे तक वह भर्ती रही। बाद में वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। महिला के साथ उनके पुत्र और पुत्री यहां आए हैं। दोनों एम्स की कैंटीन में ही खाना खाते हैं। एम्स प्रशासन के मुताबिक न्यूरो वार्ड ब्लॉक को भी सील किया जा रहा है। महिला के परिवार वाले जिन जिन लोगों के संपर्क में आए हैं, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एम्स के छह चिकित्सक समेत 29 लोग क्वारंटाइन

इसके साथ एम्स में उसके संपर्क में आए छह चिकित्सकों सहित 22 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। इतना ही नहीं बीस बीघा जिस घर में युवक रहता है, उसमें रहने वाले चार लोगों सहित पड़ोस के दो दुकानदारों व एक दूध सप्लायर सहित सात अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन में भेजा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments