Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedचमोली आपदा में 206 लोग लापता, 26 शव हुए बरामद, राहत-बचाव कार्य...

चमोली आपदा में 206 लोग लापता, 26 शव हुए बरामद, राहत-बचाव कार्य जारी

चमोली। ऋषिगंगा में आई जल प्रलय से कम से कम 197 लोग अभी भी लापता हैं, इनमें से टनल में फंसे हुए करीब 35 मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। वहीं, 26 शव निकाले जा चुके हैं, इनमें से 24 की शिनाख्त भी हो गई है। सभी शव टनल से और आसपास के क्षेत्रों में नदियों के किनारे से मिले हैं। वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने आज सुबह बताया कि टनल में थोड़ा और आगे बढ़े हैं, अभी टनल खुली नहीं है। हमें उम्मीद है कि दोपहर तक टनल खुल जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक आज सारा मलबा साफ होने की उम्मीद है।

कुल 206 लोग ऋषिगंगा आपदा में लापता, 26 शव हुए बरामद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा आज जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल कुल 206 लोग ऋषिगंगा आपदा में लापता बताए जा रहे हैं। जिनमें से 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं सुरंग में 25 से 35 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
आपदा प्रभावित क्षेत्र का एरियल सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्लेशियर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे हैं।

सुरंग के अंदर पानी के लेवल की जांच करने के लिए संयुक्त टीम पहुंची
सुरंग में जहां तक मलबा साफ कर दिया गया है। सुरंग के अंदर पानी के लेवल की जांच करने के लिए आईटीबीपी, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एक संयुक्त टीम पहुंची है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments