Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedजंगल की आग की चिंगारी से पूरा ट्रक स्वाहा

जंगल की आग की चिंगारी से पूरा ट्रक स्वाहा

नैनीताल के भीमताल में भूसे से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया । जंगल की आग की चिंगारी से ट्रक में भूसा जल गया और देखते ही देखते आग से ट्रक स्वाहा हो गया ।

भीमताल के समीप सलड़ी में एक ट्रक में आग लग गई । आग से ट्रक में रखा सूखा भूंसा जलने लगा । पुलिस के अनुसार बुधवार शाम हल्द्वानी से भीमताल मार्ग में भूसे से लदा ट्रक जा रहा था । कैंटर ट्रक संख्या यू.के.04 सी.डी.4184 में हल्द्वानी से भूसा भरकर मुक्तेश्वर के सतबूंगा को जा रहा था । जंगल की आग से उड़कर आई चिंगारी से भूसे में आग लग गई। आग ने कैंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया । ट्रक के चालक योगेश कुमार ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। मोटर मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आधा घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जाम को खोला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments