Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपबजी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, एम्स ऋषिकेश रेफर

पबजी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, एम्स ऋषिकेश रेफर

झबरेड़ा। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में पबजी खेलने को लेकर चले आ रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक माह पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर फावड़े और सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव में बच्चों और किशोरों के बीच एक माह पहले पबजी खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे उस समय मोहल्ले के लोगों ने शांत करा दिया था, लेकिन तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। शनिवार को जावेद और उसका पुत्र जैनुद किसी काम से जा रहे थे, तभी पांच-छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौच शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपितों ने फावड़े और सरिया से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने किसी तरह पिता-पुत्र को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments