Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपौड़ी से सटे सत्यखाल क्षेत्र में गुलदार का हमला, एक व्यक्ति की...

पौड़ी से सटे सत्यखाल क्षेत्र में गुलदार का हमला, एक व्यक्ति की मौत

पौड़ी: मंगलवार सुबह पौड़ी जिले के सत्यखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति सुबह लगभग साढ़े सात बजे दूध देने के लिए पौड़ी जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोकने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षेत्र में गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments