Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedफर्जी रूप से कोरोना टेस्ट कर रही पैथेलॉजी लैब में मारा छापा, लैब...

फर्जी रूप से कोरोना टेस्ट कर रही पैथेलॉजी लैब में मारा छापा, लैब संचालक डॉक्टर गिरफ्तार

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में फर्जी रूप से कोरोना टेस्ट कर रही लैब का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को सीआईयू यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज कोटद्वार में एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में छापा मारा। जहां बिना सरकार की अनुमति के रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे थे।

लैब संचालक लोगों से फर्जी टेस्ट के लिए मनमाने दाम वसूल रहा था। सीओ कोटद्वार और सीआईयू की टीम ने उक्त लैब में छापा मारा।

टीम ने लैब से 22 एंटीजन किट और बिल बुक जब्त की है। लैब संचालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments