Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedराज्यसभा सीट के लिए पैनल तैयार करेगी भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगे...

राज्यसभा सीट के लिए पैनल तैयार करेगी भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगे छह नाम, जानिए कौन हैं दौड़ में सबसे आगे

जुलाई में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन से पैनल तैयार कर भेजने को कहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में पार्टी नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व भेज देगी।

प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कौशिक ने बताया कि चार जुलाई को राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। पैनल तैयार करने के लिए पार्टी की बैठकें शुरू हो गई हैं। एक-दो बैठकें और होनी हैं। मई के पहले हफ्ते में पार्टी पैनल तैयार कर लेगी। पैनल में छह लोगों के नाम होंगे। इनमें दो या तीन महिलाएं भी शामिल होंगी।

बता दें कि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का चार जुलाई को कार्यकाल पूरा हो रहा है। खाली सीट को भरने के लिए जून तक चुनाव होने की संभावना है। इस बार यह सीट भाजपा को मिलनी तय मानी जा रही है। विधानसभा में उसके पास 47 सदस्यों का संख्या बल है। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बाकी दो निर्दलीय विधायक हैं।

नामों की चर्चा भी शुरू

राज्यसभा के लिए भाजपा किन नामों को अपने पैनल शामिल करेगी, इससे जुड़े प्रश्न को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक टाल गए। लेकिन सियासी हलकों में कुछ नामों की चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अभी पार्टी ने संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। पैनल में उनका नाम हो सकता है। मुख्यमंत्री के लिए चंपावत विधानसभा सीट खाली करने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी का नाम भी चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी पैनल शामिल करने की संभावना जताई जा रही है। महिला नेत्रियों में स्वराज विद्वान और दीप्ति रावत के नाम की चर्चा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments