Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedरुद्रपुर में सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत, सदमे में आई पत्नी...

रुद्रपुर में सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत, सदमे में आई पत्नी को भी भर्ती कराया

ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सदमे में चले गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सिलेंडर फटने से मौत हुई या आग से झुलसने से, इसकी जांच की जा रही है।

ट्रांजिट कैम्प, ठाकुरनगर निवासी 30 साल का केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार रात 10 बजे के आसपास केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। केदार और वंश घर के भीतर ही थे। केदार की पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई, सिलेंडर लीक होने से आग लगी। जिससे घर के भीतर मौजूद केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। घर में आग लगी देख बाहर मौजूद केदार की पत्नी के होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments