Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedसर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त, 15 दिन के...

सर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त, 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित

देहरादून— देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को जिलाधिकारी सविन बंसल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम गठित की, जिसने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की पुष्टि की है।

घटना के दौरान बार में करीब 40–50 लोग मौजूद थे। जांच में पाया गया कि तीसरी मंजिल पर एक हॉल में दो बारमैन “जगलिंग एंड फायर शो” का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके दौरान दोनों झुलस गए। यह शो सुरक्षा नियमों की स्पष्ट अवहेलना था। हॉल की छत लकड़ी और टहनियों से बनी थी, जिससे किसी भी क्षण आग भयावह रूप ले सकती थी।

जांच टीम ने यह भी बताया कि बारमैनों को ऐसे खतरनाक प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया था। वे केवल शराब परोसने के लिए नियुक्त थे, लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें शो में लगाया गया। यह आयोजकों की घोर लापरवाही दर्शाता है, जिससे दर्जनों लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।

घटना को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (b) एवं (e) के तहत गंभीर उल्लंघन मानते हुए बार का लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments