Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedसीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र...

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी का जाना हाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से कंडारी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने चिकित्सा टीम को सभी मरीजों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम की इस संवेदनशील पहल से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों में भी सकारात्मक संदेश गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments