Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी: धराली में बादल फटने से भारी तबाही, पीएम मोदी और सीएम...

उत्तरकाशी: धराली में बादल फटने से भारी तबाही, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने और भारी बारिश के चलते भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में कई मकान और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। कई लोग लापता हैं।  प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात कर हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है और कहा कि “एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।”

आपदा प्रबंधन की स्थिति को देखते हुए, आईटीबीपी की निकटतम 3 टीमें और एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही ये टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करेंगी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने केंद्र सरकार से दो एमआई हेलिकॉप्टर और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए मांगे हैं।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:

  • 01374-222126

  • 01374-222722

  • 9456556431

इन नंबरों पर आप प्रभावित क्षेत्र की जानकारी और मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय टीमें क्षेत्र में डटी हुई हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्थिति गंभीर है, लेकिन प्रशासन और सरकारें सक्रिय रूप से राहत कार्यों को अंजाम दे रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments