Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीएक वोट के लिए 16 किमी चलेंगे चार-चार मतदान कर्मी

एक वोट के लिए 16 किमी चलेंगे चार-चार मतदान कर्मी

विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तरकाशी जिले के दूरस्थ स्थानों में पोस्टल बैलेट से मतदान पोलिंग पार्टियों को भारी पड़ रहा है। एक-एक वोट के लिए पार्टियों को 16 से 20 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। खराब मौसम ने मतदान कर्मियों की मुश्किल ज्यादा बढ़ा दी है।  उत्तरकाशी में पोस्टल बैलेट मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा के 645 मतदाताओं के लिए कुल सत्तर पोलिंग पार्टिंयां रवाना की गई हैं। शनिवार को जिले में पोस्टल मतदान होना है।

पुरोला विधानसभा के सरगांव और किमडार पोलिंग बूथ पर दो-दो मतदाता हैं। यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को बर्फ से पटे रास्तों पर एक तरफ से आठ से दस किलोमीटर पैदल चलना है। सेवा पोलिंग बूथ पर तो सिर्फ एक मतदाता है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को कुल 16 किमी पैदल चलना है। ताल्लुका-ढाटमीर में महज छह वोट के लिए पोस्टल बैलेट मतदान संपन्न कराया जाना है। पुरोला विधानसभा में 212, यमुनोत्री में 202 और गंगोत्री विस में 231 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करना है। हर बूथ के लिए रवाना प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments