Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीकेदारकांठा शीतकालीन महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सांकरी में हुआ भव्य स्वागत

केदारकांठा शीतकालीन महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सांकरी में हुआ भव्य स्वागत

उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती मोरी विकासखंड स्थित सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन एवं तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर एवं फूल मालाएं अर्पित कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के केदारकांठा आगमन से क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन और तीर्थाटन को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने भी केदारकांठा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों से न केवल पर्यटन को गति मिलेगी, बल्कि सीमांत और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास को भी मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments