Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत, एक बच्ची...

गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत, एक बच्ची घायल

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी मे आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर धरासू और नलूपानी के बीच एक वाहन खाई में गिरते ही नदी में गिर गया। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत एसडीआरएफ टीम के साथ वहां पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम के अनुसार, दो पुरुष और एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। एक बच्ची घायल है। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हाल ही में हुई थी पांच लोगों की मौत
बता दें कि बीती 15 फरवरी को भी उत्तरकाशी में कुंड की जातर से बड़कोट लौट रही एक ऑल्टो कार बड़कोट से करीब आधा किमी पहले यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसमें एक पिता-पुत्री भी शामिल थे, जबकि उसकी पत्नी और बेटे समेत चार घायलों को रेस्क्यू कर बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments