Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री हाईवे सात घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए खुला

गंगोत्री हाईवे सात घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए खुला

भारी बारिश के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग थिरांग (स्वारीगाड) के पास सुबह भूस्खलन होने पर यातायात के लिए बाधित हो गया। आवाजाही ठप होने से गंगोत्री जा रहे सैकड़ों कांवड़िए मार्ग के दोनों ओर घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालांकि सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया। बीआरओ की ओर से मार्ग को पूरी तरह से खोलने का काम लगातार जारी है।

बीते रविवार की रात्रि से उत्तरकाशी जिले में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन होने से दिनभर आवाजाही ठप रही। जिले के 15 ग्रामीण मोटरमार्ग सहित गंगोत्री हाईवे भी यातायात के लिए घंटों ठप रहा। सोमवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे गंगोत्री हाईवे पर थिरांग के पास भारी मात्रा में मलबा आने से राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। आवाजाही ठप होने से मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में कांवड़ भक्त फंसे रहे। मार्ग बंद होने की सूचना पर बीआरओ की जेसीबी सुबह मौके पर पहुंची और हाईवे को बहाल करने में जुटी। भारी मात्रा में आए चट्टानी मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी ने सुबह साढ़े 11 बजे सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला। जिससे मार्ग के दोनों ओर फंसे कावंड़ियों ने राहत की सांस ली। दिनभर जेसीबी मार्ग को पूरी तरह से बहाल करने में जुटी रही। दूसरी ओर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निर्बाध रूप से जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments