Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीजेपी नड्डा ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, बोले- हाथी के...

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, बोले- हाथी के खाने के दांत कुछ और, दिखाने के कुछ और

उत्तरकाशी।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तरकाशी पहुंच उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर की। जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को वीर भूमि भी बताया।

जेपी नड्डा ने राहुल को भी लिया आड़े हाथ

जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। पर, इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना। उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है।

जेपी नड्डा ने विकास कार्य गिनाएं

उन्होंने कहाकि आयुष्मान योजना से सालाना पाांच लाख रुपये का इलाज किया जा रहा है। ये दुनिया की सबसे बड़ा हेल्थ योजना है। उन्होंने ये भी कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 15 लाख रुपये की व्यवस्था की पर्वत माला योजना के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को बडा लाभ होगा। रोपवे का काम चल रहा है । रोपवे योजना पर्यटन, तीर्थाटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आलवेदर रोड विकास का रास्ता है।

कांग्रेस का कोई नेता नहीं रख सकता अपना रिपोर्ट कार्ड

जेपी नड्डा ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के अगले एक दशक के विकास का खाका है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा और

लाकडाउन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। उज्ज्वल गैस कनेक्शन से महिला सशक्तिकरण हुआ है।

सहसपुर और डोईवाला का भी करेंगे दौरा

जेपी नड्डा सहसपुर पहुंचेंगे और वहां घर-घर जनसंपर्क करेंगे। फिर उनका डोईवाला में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। देहरादून में रात्रि विश्राम करने के बाद नड्डा सात फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ व देहरादून कैंट में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभाओं के लिए कार्यक्रम संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को मतदान के लिए बस कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौरों में भी तेजी आ गई है। पीएम मोदी की वर्चुअल रैलियों को भी लेकर कार्यक्रम तय हो गए हैं। पीएम मोदी सात फरवरी से उत्तराखंड में हुंकार भरेंगे। इसके अलावा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यहां वे उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments