Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपत्‍नी से हुआ विवाद तो गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की...

पत्‍नी से हुआ विवाद तो गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका, दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी : उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्‍यक्ति पर गुस्‍सा इतना हावी हो गया कि उसने अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई।

विवाद के बीच महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया

मामला सोमवार रात का है। जानकारी के मुताबिक उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चार माह की अबोध बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया।‌

पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments