उत्तरकाशी : हिमालय की वादियों के सैर के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खोल दिए गए हैं। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। शुक्रवार सुबह 10 बजे पर्वतारोहियों और सैलानियों के लिए पार्क के गेट खोल दिए गए। जो 30 नवंबर तक खुले रहेंगे। पहले दिन नेलांग क्षेत्र में एक पर्यटक गया। पार्क के गेट खुलने से सैलानियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों में उत्साह है। पार्क के गेट खुलने से अब पर्यटक गोमुख, तपोवन, नेलांग, गर्तांगली की भी सैर कर सकेंगे।
पर्वतारोहियों और सैलानियों के लिए खुला गंगोत्री नेशनल पार्क, इन जगहों की कर सकेंगे सैर
RELATED ARTICLES

