Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीपेपर लीक मामले पर भड़के युवा, उत्तरकाशी में उग्र प्रदर्शन

पेपर लीक मामले पर भड़के युवा, उत्तरकाशी में उग्र प्रदर्शन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर उत्तरकाशी में युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों ने बाजार में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने परीक्षा को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक ने ईमानदारी से तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की CBI जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और व्यवस्थागत विफलता का मामला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे राज्यव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

युवाओं ने “न्याय नहीं तो आंदोलन”, “बेरोजगारी हटा नहीं सकते तो परीक्षा भी मत कराओ” जैसे नारों के साथ प्रशासन को चेताया कि वे अब और धैर्य नहीं रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments