Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीभूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंसा,...

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंसा, फंसे यात्रियों को निकाला गया

 

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंस गया। हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बीआरओ द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। पुलिस फोर्स मौके पर है। हाईवे खुलते ही फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।

सड़क धंसने के कारण कभी भी वह नदी में समा सकती है। उत्तराखंड में आज दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक यलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments