Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीयमुनोत्री आए एक तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत, चारधाम...

यमुनोत्री आए एक तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत, चारधाम में अब तक 17 ने गंवाई जान

बड़कोट: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है।

तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़े
सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार को हुई थी दो तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत
इससे पहले रविवार को भी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र निवासी दो तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। रविवार को संजना बाई पवार (67) निवासी ग्राम गोठानिया खुर्द, तहसील पेटलावद जिला झाबुआ मध्य प्रदेश की यमुनोत्री धाम जाते समय मौत हो गई।

वहीं जानकी चट्टी से यमुनोत्री जाते हुए बाला साहेब दगडू (64) निवासी बर्सली पार्क, कापरेटिव हाउसिंग सोसाइटी माणिक नगर नासिक महाराष्ट्र की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments