Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीसप्ताह भर बाद भी वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू, सिलाई बैंड के...

सप्ताह भर बाद भी वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू, सिलाई बैंड के बीच हाईवे दुरुस्त करने की कोशिश

यमुनोत्री हाईवे पर सप्ताह भर बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई, जिसके चलते यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ावों के साथ ही यमुनोत्री धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए कई परेशानी के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है।

उधर सिलाई बैंड ओजरी के बीच हाईवे दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड और ओजरी में यमुनोत्री के समीप पैदल आवाजाही शुरू होने के बाद धाम की यात्रा शुरू कर दी गई थी। लेकिन उसके तीसरे दिन भी धाम में मौसम की बाधा के कारण यात्रा बंद ही रही। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने यात्रा रूटों पर फंसे करीब 35 यात्रियों का सुरक्षित पैदल निकालकर बड़कोट रवाना कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments