Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशीः कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए संदिग्धों की हो रही...

उत्तरकाशीः कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए संदिग्धों की हो रही स्क्रीनिंग

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में सोमवार की शाम कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में 31 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन अब और ज्यादा मुस्तैद हो गए हैं।

जिलाधिकारी आशीष चैहान निर्देश के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला अस्पताल में स्थापित वाॅॅर रूम से मिली जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल को प्रदेष भर से जनपद में आए 209 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। एहतिहातन के रूप में सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।

बता दें जनपद में कुल 4317 सन्दिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनमें 2827 संन्दिग्ध व्यक्ति, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की देख-रेख में होम क्वारेंटाइन में रखे गए है।

सीएमो डीपी जोशी ने बताया कि अब तक जिन 417 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 148 ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें 14 दिन हो गए है साथ ही एहतियातन रूप से फिर से अगले 14 दिन के लिए अंडर सर्विलांस में रखा गया है। अस्पताल के आइसोलैशन वार्ड में चार संदिग्ध साथ ही क्वारेंटाइन वार्ड में 28 लोगों को रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments