Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी: कुज्जन-तिहार मोटर मार्ग पर दो दिन अस्थायी रूप से यातायात रहेगा...

उत्तरकाशी: कुज्जन-तिहार मोटर मार्ग पर दो दिन अस्थायी रूप से यातायात रहेगा प्रभावित, बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य जारी

उत्तरकाशी— जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले कुज्जन-तिहार मोटर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के अंतर्गत अपग्रेडेशन कार्य तीव्र गति से जारी है। लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते मार्ग पर बड़े बोल्डर और मलबा आने से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है।

प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि मार्ग की सुचारु प्रगति और सफाई कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु दिनांक 4 और 5 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक इस मार्ग पर यातायात आवश्यकतानुसार अस्थायी रूप से रोका जाएगा।

सफाई कार्य होगा पूरा, आपात स्थिति में तुरंत बहाल होगा मार्ग

इन दो दिनों के दौरान मार्ग पर आए स्लिप, बोल्डर और मलबे की सफाई का कार्य किया जाएगा, ताकि सड़क की स्थिति सुरक्षित और यातायात के लिए उपयुक्त हो सके। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपातकालीन स्थिति में मार्ग को तत्काल सुचारू रूप से खोला जाएगा, जिससे किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में आमजन को कोई असुविधा न हो।

यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील

प्रशासन ने इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही संबंधित विभागों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments