Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में एआरटीओ ने 34 वाहनों के चालान काटे

उत्तरकाशी में एआरटीओ ने 34 वाहनों के चालान काटे

उत्तरकाशी में एआरटीओ मुकेश सैनी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बिना लाइसेंस, हेल्मेट व ट्रिपल राइडिंग करते हुए पाए जाने पर 34 वाहनों के चालान काटे।n

एआरटीओ मुकेश सैनी ने शनिवार को बताया कि 6 से 8 जुलाई तक उत्तरकाशी में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूली बसों व दुपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग करते हुए कई वाहन पकड़े गए। सैनी ने बताया कि कुल 114 स्कूली बसों और दुपहिया वाहनों को रोका गया, जिसमें 34 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत विभिन्न अभियोगों में चालान काटे हैं। इसके साथ ही जो स्कूली बच्चे बिना लाइसेंस व हेल्मेट पहने हुए वाहन चलाते पाए गए उनका तत्काल चालान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सूचित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों व अभिभावकों की काउंसलिंग भी की गई। अभियान में स्कूली बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments