Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

उत्तरकाशी में जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

जीएसटी सर्वे के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उत्तरकाशी के व्यापारियों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। साथ ही नगर के हनुमान चौक में जीएसटी सर्वे के खिलाफ पुतला भी फूंका।

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तरकाशी के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारी बड़ी संख्या में हनुमान चौक में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओं जैसे आटा, दूध व उसके उत्पादों पर जीएसटी लगाये जाने, होटलों के 1000 रुपये से कम किराये के कमरों को भी जीएसटी के दायरे में लाये जाने का विरोध किया। उद्योग व्यापार के पदाधिकारी सुभाष बडोनी, रमेश चंदोक, मनमोहन थलवाल, राजेन्द्र पोखरियाल ने बताया कि 2 साल व्यापारी कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट जूझे और अब सरकार जीएसटी सर्वे के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रही है। कर संग्रह बढ़ाने के नाम पर सर्वे कर बड़े से लेकर छोटे-छोटे व्यपारियों को विभाग परेशान करने का काम कर रहा है। व्यापारियों ने कहा कि सर्वे के नाम पर आने वाले जीएसटी विभाग के कर्मचारियों का विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आवश्यक वस्तुओं व होटल में लागू किया गया जीएसटी तत्काल वापस लिया जाए। पुतला फूंकने वालों में वीरेंद्र बत्रा, संगठन मंत्री नरेश शर्मा, रमेश चंदोक, मनमोहन थलवाल, पारेश्वर सेमवाल, मुकुल नौटियाल, उत्तम गुंसाई, सत्या पँवार, राजेन्द्र पोखरियाल, विक्की सूरी, रमेश बगियाल,र मेश शाह, राजेश अरोड़ा, धीरज रेखी, नरेश, मोंटी, अनुज सोनी, गोपी सूरी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments