Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके करीब 11 बजकर 27 मिनट पर महसूस हुए, जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.3 मापी गई। झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए। व्यापारी और ग्रामीण अपने प्रतिष्ठानों और घरों से बाहर निकल आए। 

उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। शनिवार को उत्तरकाशी जिले में भूकंप आया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था।   

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को बागेश्वर जिले में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। 10 से 15 सेकंड तक झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है। इससे नुकसान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments