Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में मौसम ने ली एक बार फिर करवट,आसमान में छाए बादल;...

उत्तरकाशी में मौसम ने ली एक बार फिर करवट,आसमान में छाए बादल; पुलिसने पर्यटकों से की अपील

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक बार फिर से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तराखंड के कई क्षेत्र में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तरकाशी में भी बुधवार को बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है और इसके साथ ही बारिश के आसार है।

उत्तरकाशी में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से भूस्खलन ज्यादा हो रहा है। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सचेत हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से अपील की है। बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी इलाकों में खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पुलिस ने पर्यटकों से की अपील
पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में अगले 2-3 दिन वर्षा/ओलावृष्टि/झक्कड आदि की चेतावनी दी गई है। सभी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि अगले 2-3 दिन मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा प्लान करें। अनावश्यक जोखिम व परेशानी से बचें। वर्षा और मौसम अनुकूल न होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर बने रहें। पुलिस की ओर से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments