Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग 24 घंटे से अधिक समय से फंसे 40...

उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग 24 घंटे से अधिक समय से फंसे 40 श्रमिकों, बचाव कार्य जारी

उत्तराकाशी। दीपावली के दिन उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हुआ। सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से टनल में कार्यरत 40 श्रमिक अंदर रह गए। 24 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी श्रमिकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। बचाव कार्य जारी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में उत्तरकाशी के लिए होंगे रवाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जाकर खुद रेस्क्यू कार्य का अपडेट लेंगे।

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों का लगातार बचाव कार्य जारी
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। सुरंग में 40 श्रमिक फंसे हुए हैं। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रात भर रेस्क्यू अभियान चला। फंसे श्रमिकों से वॉकी टॉकी के जरिये संपर्क जुड़ा है। श्रमिकों ने बताया कि वह सुरक्षित हैं तथा भोजन की मांग की है। शॉर्ट क्रिएटिंग मशीन के द्वारा कैविटी से गिर रहे मलबे को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा है।

टनल में फंसे मजदूरों को पाइपलाइन के जरिए भेजे जा रहे संदेश
उत्तरकाशी। टनल के अंदर यह पाइपलाइन राहत और बचाव अभियान में काफी मददगार साबित हो रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए मजदूरों से कम्युनिकेशन स्थापित करने का काम भी लिया जा रहा है। पहले टनल में फंसे मजदूर तक संदेश भेजने के लिए कागज पर लिखे संदेश की पर्ची पाइप लाइन के जरिए भेजी गई थी और अब ठीक हादसे वाले स्थल के पास से इस पाइपलाइन को खोलकर मजदूर तक संदेशों का आदान-प्रदान किया गया है।

सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य जारी
उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य निरंतर जारी है, मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं । टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए चना-चबैना के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे मजदूरों तक भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments