Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्‍तरकाशी में एक दुकान और मकान खाक, रुड़की में फर्नीचर व लकड़ी...

उत्‍तरकाशी में एक दुकान और मकान खाक, रुड़की में फर्नीचर व लकड़ी का गोदाम स्‍वाह

उत्तरकाशी/ रुड़की : उत्तरकाशी में भटवाड़ी ब्‍लाक के गजोली गांव में सोमवार की देर रात को एक दुकान और मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान और दुकान में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाए जा सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा की गजोली रात को आग लगने से बनवारी प्रसाद खंडूडी का मकान और दुकान खाक हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया

वहीं रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के देहरादून रोड ग्राम इब्राहिमपुर स्थित स्टार फर्नीचर व लकड़ी के गोदाम में देर रात 2:30 बजे भयंकर आग लग गई। सूचना पर फायर यूनिट रुड़की घटनास्थल पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया।

आग ज्यादा भयंकर होने के चलते एक और फायर टेंडर को मौके पर बुलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से भारी नुकसान हुआ है। गोदाम और फर्नीचर में रखा अधिकांश सामान जल चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments