Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्‍तराखंड में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, उत्तरकाशी में कई दुकानें...

उत्‍तराखंड में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, उत्तरकाशी में कई दुकानें बहीं

उत्तरकाशी : उत्‍तरकाशी के पुरोला में बुधवार को रात भर भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर आ गए, जिस वजह यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

भारी नुकसान की आशंका
यहां कुमोला खड्ड के उफान पर आने से 5-6 दुकानें बह गई हैं। रात से ही क्षेत्र में बिजली नहीं है। भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां पीएनबी बैंक का एटीएम भी बह गया है।

उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को उत्तरकाशी में कहीं कहीं भरी वर्षा की चेतावनी दी थी।

गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित
वहीं रात्रि को हुई बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments