Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीओरछा बैंड के पास भूधंसाव जोन में आज से शुरू होंगे सुरक्षात्मक...

ओरछा बैंड के पास भूधंसाव जोन में आज से शुरू होंगे सुरक्षात्मक कार्य

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास भूधंसाव जोन में आज से सुरक्षात्मक कार्य शुरू होंगे। जो कार्य दस जुलाई तक चलेगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित समय अंतराल के दौरान यातायात रोका जाएगा। चारधाम यात्रा के साथ उत्तरकाशी जनपद की गंगा घाटी से यमुना घाटी को जोड़ने के लिए यह राजमार्ग महत्वपूर्ण है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 जून की रात को भूधंसाव हुआ। सड़क का बड़ा हिस्सा भूधंसाव की जद में आया। इस स्थान पर करीब 12 घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। किसी तरह से इस स्थान पर यातायात को तो सुचारू किया गया है। परंतु भूधंसाव का खतरा निरंतर बना हुआ है। यह भूधंसाव जोन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच है।

इस क्षेत्र में राजमार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी सिलक्यारा सुरंग का निर्माण करने वाली कंपनी एनएचआइडीसीएल के पास है। इसलिए एनएचआइडीसीएल ने मार्ग की मरम्मत शुरू कर रही है। निर्माण के दौरान जिला प्रशासन ने हाईवे पर यातायात बंद रखने की अनुमति दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments