Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीकांवड़ यात्रियों का वाहन गंगोत्री हाईवे पर हुआ दुर्घटना का शिकार, 15...

कांवड़ यात्रियों का वाहन गंगोत्री हाईवे पर हुआ दुर्घटना का शिकार, 15 थे सवार, चार यात्री हुए घायल

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल जांगला पुल के पास  कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर थाना हर्षिल से पुलिस फोर्स रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।

जल भरने के लिए जा रहे थे कावंड़ यात्री

जानकारी के मुताबिक वाहन में 15 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार हेतु सेना के चिकित्सालय हर्षिल में उपचार के लिए भेजा गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। बताया कि यहां कांवड़ यात्री जल भरने के लिए जा रहे थे कि तभी इनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments