Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री-यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सड़कों पर भारी जाम; पुलिस...

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सड़कों पर भारी जाम; पुलिस ने संभाली कमान

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चार धाम यात्रा शुरू होते ही भारी संख्या में लोग तीर्थस्थली पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में भारी जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या सबसे विकराल बनी हुई है। हर दिन तीर्थ यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा है।

बुधवार की सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चट्टी से लेकर से राना चट्टी के बीच लंबा जाम लगा है। लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। इसी बीच प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश कर रहा है।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
चारधाम यात्रा अपने चरम पर चल रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। गंगोत्री धाम में औसतन 12000 तीर्थयात्री और यमुनोत्री धाम में 11000 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ हाईवे पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है।

संकरी सड़कों पर स्थिति बदहाल
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से लेकर जानकीचट्टी के बीच सड़क बेहद की संकरी और बदहाल स्थिति में है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम से निपटने के लिए पुलिस ने वन वे गेट सिस्टम लागू किया है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पालीगाड़ के पास वाहनों को रोका जा रहा है। उसके बाद भी स्यानाचट्टी और राना चट्टी के बीच कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार की सुबह पांच बजे से यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

मौसम ने डाली यात्रा में बाधा
चारधाम यात्रा को एक माह का समय बीत चुका है। अब तक 12 लाख 36 हजार 11 तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह अब भी वैसा ही है, जैसा कपाट खुलने पर था। सबसे अधिक उत्साह बाबा केदार के दर्शन के लिए देखा जा रहा है। सर्वाधिक श्रद्धालु यहीं पहुंचे हैं। हालांकि, बीते वर्ष से तुलना करें तो इस बार पहले महीने में चारधाम पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम है। इसकी एक वजह यात्रा की शुरुआत के साथ ही मौसम का रुख बदलना भी रहा। बारिश की वजह से भूस्खलन जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments