Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने से अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी के पास और सैंज में सुचारू हो गया है। परंतु नलूणा और हेल्गु गाड़ के पास राजमार्ग अभी अवरुद्ध है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनेरी के पास भूस्खलन की जद में एक टेम्‍पो आ गया। शुक्र ये रहा है कि टेम्‍पो चालक ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।

मंगलवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है। एनएच बड़कोट द्वारा उक्त स्थान पर हाईवे को सुचारू करने का कार्य गतिमान पर है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झंझर गाड़ के पास करीब तीन घंटे अवरुद्ध रहा। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू कर दिया।

टिहरी में वर्षा से यमुनोत्री राजमार्ग सहित 18 लिंक रोड मलबा आने से बंद हैं। जौनपुर ब्लॉक के नैनगाव में यमुनोत्री राजमार्ग बंद हुआ है। मार्ग खोलने में मशीनें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments