Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री हाईवे बीते 20 घंटे से बंद, यात्रा भी प्रभावित

गंगोत्री हाईवे बीते 20 घंटे से बंद, यात्रा भी प्रभावित

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पिछले 20 घंटे से भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के पास बंद पड़ा है। यहां लगातार भूस्खलन होने की वजह से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका था।

गत बुधवार सांय से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। जिससे गंगोत्री धाम की यात्रा बाधित हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से गंगोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों को जिला मुख्यालय, हीना व भटवाड़ी में ही रोका गया है। गुरूवार को समाचार लिखे जाने तक मार्ग सुचारू नही हो पाया। जिससे यात्रा पूरी तरह ठप रही।

भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ जोन लगातार नासूर बन रहा है। आए दिन बारिश के कारण इस स्थान पर मार्ग बंद होने से गंगोत्री धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है। एक सप्ताह भर से यह सिलसिला जारी है। बुधवार सांय को भारी भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे बाधित हो गया था। जो 20 घंटे बाद भी सुचारू नही हो पाया है। लागातार हो रहे भूस्खलन के कारण बीआरओ भी मार्ग खोलने में सक्षम नही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बीआरओ की जेसीबी मौके पर पहुंची है। पहाड़ी से भूस्खलन रूकते ही मार्ग खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। यात्री वाहनों को जिला मुख्यालय, भटवाड़ी और गंगनानी में रोका गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments