देहरादून । उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी के पास मलबा एवं पेड़ गिरने के कारण अवरुद्ध हुआ है। उक्त मार्ग को तत्काल सुचारु करने के लिए बीआरओ की टीम मौके पर पहुंच गई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है। वहीं, चमोली में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पिनोला और गोविन्द घाट में बंद है। कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे हरमनी के पास भू-स्खलन से बाधित है।

