Monday, March 9, 2026
Homeउत्तरकाशीदयारा बुग्याल में पहली बार फहराया तिरंगा, गंगोत्री-यमुनोत्री में दिखे देशभक्ति के...

दयारा बुग्याल में पहली बार फहराया तिरंगा, गंगोत्री-यमुनोत्री में दिखे देशभक्ति के रंग

उत्तरकाशी : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा उत्तराखंड देशभक्ति के रंगों में सराबोर दिखा। देहरादून में भी इस मौके पर कई आयोजन हुए।

तिरंगा यात्रा में समाज का हर वर्ग हुआ शामिल

जगह जगह निकली तिरंगा यात्रा ने हर किसी को देश प्रेम की भावना से भर दिया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा में समाज का हर वर्ग शामिल हुआ। इस दौरान आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal) में पहली बार ध्वजारोहण
सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal) में पहली बार ध्वजारोहण हुआ। इसके अलावा भंयूड़ी बुग्याल और हरूंता बुग्याल में स्थानीयजनों ने ध्वजारोहण किया।

वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए

दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal) की छानियों में रहने वाले ग्रामीणों, वन गुर्जरों और दयारा पर्यटन उत्सव समिति ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए। दयारा पर्यटन उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज राणा ने ध्वजारोहण किया।

तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने रांसों तांदी नृत्य किया
इसके अलावा गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में भी तीर्थ पुरोहितों तीर्थयात्रियों ने आजादी का उत्सव मनाया और ध्वजारोहण किया। इस दौरान देव डोलियों के साथ तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने रांसों तांदी नृत्य भी किया।

धामों में बना देश भक्ति माहौल बना
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तीर्थ पुरोहितों, गंगोत्री क्षेत्र में रह रहे साधुओं और गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के दर्शन के लिए पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह है।

मां गंगा के जयकारे के साथ भारत माता के जयकारों से गंगोत्री धाम में खासा देश भक्ति माहौल बना हुआ है। यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में तीर्थ पुरोहितों व वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने ध्वजारोहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments